RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा रिजल्ट हुआ जारी, यह रही रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। पंजीयक शिक्षा विभाग बीकानेर ने 26 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार करीब 12.64 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर के शिक्षा संकुल से रिजल्ट की की घोषणा की है। जिन छात्रों ने 8वीं का एग्जाम दिया था वे अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं




RBSE 8th Result 2025 Update

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक हुई थीं। इस बार इस परीक्षा में 12.64 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। पंजीयक शिक्षा विभाग बीकानेर ने रिजल्ट की पूरी तैयारी कर ली है और आज शाम 4:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी जिसमें 5 बजे रिजल्ट का ऐलान होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ शासन सचिव कृष्ण कुणाल और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।

पिछले साल यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट 30 मई को जारी हुआ था। उस समय 12.50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 11.97 लाख पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 95.71% रहा जिसमें लड़कियों ने 96.39% के साथ लड़कों को पीछे छोड़ा था। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची, जिला-वार पास प्रतिशत और पास छात्रों की जानकारी भी साझा की जाएगी। पिछले कुछ सालों का पास प्रतिशत देखें तो 2023 में 94.50%, 2022 में 95.50% और 2021 में 99.97% रहा था।


पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33% से कम अंक मिलते हैं तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा जो जुलाई 2025 में हो सकती है। लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में अंक 33% से कम रहते हैं तो छात्र को फेल माना जाएगा और उसे 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। रिजल्ट में ग्रेड सिस्टम भी होगा जहां A B C और D ग्रेड पास माने जाते हैं जबकि E1 और E2 ग्रेड वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री देनी होगी।

राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘RBSE 8th Result 2025’ या ‘Results’ लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, जिला या स्कूल कोड डालें। ‘Submit’ बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट में विषय-वार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्थिति होगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से दिक्कत हो तो rajpsp.nic.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?

पिछले साल 2024 में रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक की वजह से शाला दर्पण पोर्टल कुछ समय के लिए ठप हो गया था। इस बार भी 12 लाख से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट चेक करने की वजह से वेबसाइट पर दबाव हो सकता है। अगर आपको वेबसाइट खोलने में परेशानी हो तो थोड़ा इंतजार करें और फिर दोबारा कोशिश करें। इसके अलावा आप rajpsp.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।


RBSE 8th Class Result 2025 - Check Link

43 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post